मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जांच के बाद फर्जी निकली सूचना

Parthadmin

मुंबई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) को बम से उड़ाने की धमकी भरे एक ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा दिया। शनिवार को मिले इस धमकी भरे ईमेल के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते (BDS) ने एयरपोर्ट पर एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि, गहन जांच के बाद इस धमकी को केवल एक अफवाह घोषित कर दिया गया।

अज्ञात व्यक्ति की तरफ से आया था ईमेल

सहार पुलिस के मुताबिक, शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति की तरफ से एयरपोर्ट प्रशासन को यह ईमेल मिला था, जिसमें पूरे एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। इसके तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और उन्होंने एयरपोर्ट परिसर व उसके आसपास के सभी इलाकों में चप्पे-चप्पे की तलाशी ली।

जांच में नहीं मिला कुछ भी संदिग्ध

रविवार को अधिकारियों ने बताया कि जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है और यह धमकी पूरी तरह फर्जी थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और धमकी भरा ईमेल भेजने वाले अज्ञात शख्स की तलाश शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment