महाराष्ट्र में महंगा हुआ दूध, गाय के दूध के दाम 62 और भैंस के 78 रुपये लीटर

Parthadmin

मुंबई। महाराष्ट्र में गाय और भैंस दोनों के दूध की कीमत बढ़ने जा रही है। यहां दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी होने जा रही है। नई कीमतें मंगलवार, 11 अगस्त से लागू होंगी। दूध के साथ डेयरी उत्पाद की कीमतें भी बढ़ेंगी।

यह निर्णय दुग्ध उत्पादक एवं संसाधक कल्याण संघ की बैठक में लिया गया। संघ के अध्यक्ष गोपालराव म्हस्के की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में डीजल के बढ़ते दामों, पैकेजिंग लागत में 30% की उछाल और दूध की खरीद दरों में हुई बढ़ोतरी को इस मूल्य वृद्धि की मुख्य वजह बताया गया है।

डेयरी उत्पाद भी होगा महंगा

दूध की यह नई दरें मंगलवार, 11 अगस्त 2026 से पूरे राज्य में लागू हो जाएंगी। इसके अलावा दही और पनीर जैसे अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स की कीमतों में भी 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी की जा सकती है।

क्यों बढ़ाई जा रही दूध की कीमतें?

एसोसिएशन के अनुसार, पिछले कुछ समय में डीजल की कीमतें 10 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं, जिसके कारण ट्रांसपोर्टेशन का खर्च बढ़ गया है। वहीं, पैकेजिंग के खर्च में भी करीब 30 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। इसके अलावा किसानों से खरीदे जाने वाले दूध की कीमतें भी बढ़ गई हैं।

इन्हीं बढ़ती लागतों के चलते दुग्ध उत्पादक एवं संसाधक कल्याण संघ ने दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर और दही-पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स के दाम 10 फीसदी तक बढ़ाने का फैसला लिया है।

महाराष्ट्र में अब कितने रुपये हो जाएंगे दूध के दाम

गौरतलब है कि दूध की कीतमों में बढ़ोत्तरी का सीधा असर आम जनता की जेब पर देखने को मिलेगा। ऐसे में महाराष्ट्र में गाय के दूध की कीमत 60 से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर और भैंस का दूध 76 रुपये से बढ़कर 78 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment