‘मुझे गहरा दुख है’, लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा; भावुक पोस्ट किया शेयर

Parthadmin

अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने पिता के निधन के कुछ हफ्ते बाद ही इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया. 8 अगस्त को लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 68 साल की उम्र में निधन हो गया था और 31 अगस्त को मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायरमेंट ले लिया.

मेसी ने कहा कि उन्होंने टीम के लिए अपना सब कुछ दिया है और अब उन्हें लगता है कि खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी के लिए रास्ता बनाने का समय आ गया है. वह मेजर लीग सॉकर में इंटर मियामी के लिए क्लब फुटबॉल खेलना जारी रखेंगे.

मेसी ने क्या कहा?

39 वर्षीय मेसी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रिटायरमेंट का ऐलान किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘फाइनल के बाद इस बारे में काफी सोचने के बाद, मैं सभी को बताना चाहता हूं कि मैं नेशनल टीम से रिटायर हो रहा हूं. यह एक ऐसा फैसला था जिससे मुझे बहुत दुख हुआ और अब भी अंदर तक दुख हो रहा है, लेकिन मैं समझता हूं कि यही सही समय है.’

मेसी ने आगे लिखा, ‘अब ज्यादा समय नहीं बचा है और कई अध्याय खत्म हो रहे हैं. यह एक ऐसा अध्याय है जो मुझे बहुत दुखी करता है. मुझे नेशनल टीम का हिस्सा रहना पसंद है, पसंद था और हमेशा पसंद रहेगा. मैंने अपना सब कुछ दिया, और अब मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं बचा है.’

मेसी ने अपने नोट में कहा कि टीम में कुछ युवा खिलाड़ी हैं जो नेशनल टीम में जगह पाने के हकदार हैं और उन्होंने अपने परिवार और फैंस को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया.

मेसी ने कहा, ‘इन 20 सालों में मिले प्यार के लिए धन्यवाद. मुझे आप लोगों की आवाज अंदर से सुनना याद आएगा. अब मैं आप में से ही एक बन जाऊंगा, हमेशा बाहर से सपोर्ट करूंगा, अच्छे समय में और बुरे समय में भी. हमेशा साथ रहने और इस खूबसूरत लेकिन मुश्किल सफर में मेरे साथ रहने के लिए मेरे परिवार का धन्यवाद. हर उस कोच, टीम के साथी और डायरेक्टर का धन्यवाद जिनके साथ मुझे यह सफर तय करने का मौका मिला. मैं अपने साथ कभी न भूलने वाली यादें और पल लेकर जा रहा हूं.’

21 जुलाई को ही रिटायरमेंट लेटर लिख दिया था

मेसी ने अपने रिटायरमेंट नोट में ये भी खुलासा किया कि उन्होंने रिटायरमेंट का नोट 21 जुलाई को ही लिख दिया था और पिता के निधन ने उनके फैसले पर मुहर लगा दी. उन्होंने कहा, ‘मैंने ये शब्द 21 जुलाई को, फाइनल के दो दिन बाद लिखे थे. लेकिन मेरे पिता के साथ जो हुआ, उसके बाद मुझे अपने इस फैसले पर पहले से कहीं ज्यादा यकीन हो गया है.’

बता दें कि लियोनल मेसी FIFA वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना की टीम को लीड कर रहे थे, जहां उनकी टीम फाइनल में स्पेन से 1-0 से हार गई थी.

मेसी का दूसरी बार रिटायरमेंट

खास बात यह है कि उन्होंने दूसरी बार इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया. 2016 में, चिली से कोपा अमेरिका फाइनल हारने के बाद उन्होंने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया था.

मेसी की इंटरनेशनल करियर

अर्जेंटीना के साथ 21 साल के शानदार करियर में लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल में 207 मैचों में 125 गोल किए है. वो अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी है.

इसके अलावा वो छह FIFA वर्ल्ड कप (2006, 2010, 2014, 2018, 2022, 2026) और सात कोपा अमेरिका टूर्नामेंट में हिस्सा लिया. वो FIFA वर्ल्ड कप 2022 में विजेता और 2014 व 2026 में रनर-अप रहे. जबकि कोपा अमेरिका में दो बार 2021 और 2024 में चैंपियन रहे.

Share This Article
Leave a Comment