आपत्तिजनक वीडियो बनाकर 56 वर्षीय शख्स को ब्लैकमेल, हनीट्रैप में 17.65 लाख की वसूली

Parthadmin

मुंबई। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के 56 साल के व्यक्ति को सात लोगों ने हनीट्रैप में फंसाया और उससे 17.65 लाख रुपये ऐंठ लिए। इन सात लोगों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल था।

इस मामले में गुरुवार, 3 सितंबर को FIR दर्ज कराई गई। एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन संदिग्धों का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं।

सात लोगों ने मिलकर हनीट्रैप में फंसाया

पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि कल्याण में रहने वाले एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी को 28 वर्षीय एक महिला ने हनीट्रैप में फंसाया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया।

महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस क्लिप का इस्तेमाल करते हुए पिछले तीन महीनों में शिकायतकर्ता से 17.65 लाख रुपये ऐंठे।

एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) (जबरन वसूली) के तहत दर्ज मामले में मुख्य आरोपी डोंबिवली निवासी सीमा जगताप, उसकी मां भारती शाम ठाकुर (55), उसके पति सुमित सिंह और तीन अन्य लोगों (जिनमें एक अज्ञात पुलिस कॉन्स्टेबल भी शामिल है) को आरोपी बताया गया है।

Share This Article
Leave a Comment