मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन परिसर के 5 रेस्टोरेंट पर FDA का शिकंजा, लाइसेंस निलंबित

Parthadmin

मुंबई। महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) परिसर में मौजूद 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा के नियमों के कथित उल्लंघन और साफ-सफाई, रख-रखाव व रेफ्रिजरेशन में भारी कमियां पाए जाने के बाद की गई है।

बता दें कि FDA की तरफ से चलाए जा रहे एक राज्यव्यापी अभियान के तहत कुल 11 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, जिनमें अकेले 5 आउटलेट्स MCA परिसर के शामिल हैं।

राज्यभर में FDA की बड़ी कार्रवाई

गौर करने वाली बात यह है कि इस अभियान के दौरान FDA ने राज्य भर में 45 होटलों, रेस्तरां, भोजनालयों और ढाबों का निरीक्षण किया। इस दौरान 25 जगहों पर छापे मारे गए और 33 प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किए गए।

ध्यान रहे कि FDA अधिकारियों ने 20 अगस्त को MCA परिसरों का निरीक्षण किया था, जिसके बाद आउटलेट्स पर कार्रवाई की गई। इसमें परमिट रूम, पवेलियन, मेडिटेरेनियन, ओरिएंटल स्विंग और क्बवे एंड पेस्ट्री काउंटर शामिल है।

स्वच्छता के मानकों में पाई गई कमियां

गौरतलब है कि इन सभी आउटलेट्स पर फूड हैंडलिंग (खाना संभालने के तरीके), स्टोरेज (भंडारण), रेफ्रिजरेशन और स्वच्छता के मानकों में गंभीर कमियां पाई गईं, जिसके चलते प्रशासन ने यह कड़ा कदम उठाया है।

Share This Article
Leave a Comment