हैदराबाद: पॉपुलर रैपर बादशाह के फैंस के लिए बुरी खबर है. शादी के पांच महीने बाद ही रैपर का ईशा रिखी से तलाक हो गया है. बादशाह और ईशा ने आम सहमति से अलग होने का फैसला किया. बीती रात दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अलग होने का एलान किया. पूर्व कपल ने अपने सेपरेशन पोस्ट में लोगों से उनकी निजता का सम्मान बनाए रखने की अपील भी की है. अब सोशल मीडिया पर बादशाह-रिखी के अलग होने की खबरें जोरों-शोरों से चल रही हैं और उनके इस फैसले पर नेटिजन्स अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं.
बादशाह-रिखी का तलाक
बता दें, शादी के कुछ ही समय बाद से बादशाह और रिखी के अलग होने की खबरें चल रही थी. अब आखिरकार दोनों के रास्ते अलग हो गये हैं. बीती रात बादशाह ने अपनी इंस्टास्टोरी पर तलाक का एलान कर लिखा है, ‘हमारा यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है. हम सभी से गुजारिश करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें. इस मुद्दे पर हमारा यह पहला और आखिरी बयान है, इसलिए हमारी रिलेशनशिप को लेकर आगे कोई अंदाजा न लगाया जाए. ईशा रिखी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यही बयान शेयर किया है. अब सोशल मीडिया पर बादशाह-रिखी का सेपरेशन पोस्ट वायरल हो चुका है और नेटिजन्स इस पर क्या-क्या लिख रहे हैं चलिए जानते हैं.
बादशाह-रिखी के तलाक पर रिएक्शन
बादशाह-रिखी के अलग होने से उनके फैंस शॉक्ड हैं. कईयों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि उनके फेवरेट रैपर की शादी महज पांच महीने में ही टूट गई. इस पर एक X यूजर लिखता है, ‘दोस्तों बादशाह-रिखी शादी के 5 महीने बाद ही अलग हो गये. आजकल कपल के साथ क्या गलत हो रहा है? दूसरा यूजर लिखता है, ‘आजकल शादियां लंबी क्यों नहीं चल रही हैं और बहुत जल्दी टूट रही हैं’. एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘क्या बादशाह-रिखी के तलाक की वजह हानिया आमिर है? बादशाह सोशल मीडिया पर हानिया को फॉलो करते हैं और उनके पोस्ट पर कमेंट भी’. एक और यूजर लिखता है, ‘आजकल के सेलेब्स कपल को क्या हो गया है? इनके रिश्ते इतनी जल्दी कैसे टूट रहे हैं? अब पूर्व कपल के पोस्ट पर लोग ऐसे ही रिएक्शन दे रहे हैं.
कब हुई थी बादशाह-रिखी की शादी?
रैपर बादशाह और ईशा रिखी की शादी मौजूदा साल की 26 मार्च को हुई थी. रैपर बादशाह और रिखी ने दोनों परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक इंटीमेट समारोह में शादी की थी. इसी दौरान बादशाह ‘टटीरी’ विवाद को लेकर भी चर्चा में थे. ‘टटीरी’ रैपर का गाना था, जिसके बोल और सीन विवादित थे, जिस पर खूब हंगामा हुआ था. आखिर कौन हैं रैपर बादशाह की पूर्व पत्नी ईशा रिखी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करने जानें.