NEET विवाद पर बावनकुले का हमला, बोले- सरकार को बदनाम करने की साजिश है प्रदर्शन

Parthadmin

नागपुर। महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने मंगलवार को नीट-यूजी में अनियमितताओं के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को सरकार को बदनाम करने के लिए रची गई नौटंकी करार दिया।

दावा किया कि युवाओं के बीच इस मुद्दे को लेकर जानबूझ कर आक्रोश पैदा किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बचाव करते हुए संसद की ओर विरोध मार्च के दौरान कथित पथराव की घटनाओं की जांच की मांग की।

बावनकुले ने आरोप लगाया कि देश में कांग्रेस के शासनकाल के दौरान भी हजारों बार प्रश्नपत्र लीक हुए थे, लेकिन तब इस तरह का कोई प्रदर्शन नहीं हुआ था।

Share This Article
Leave a Comment