बद्रीरनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, 32 दिन की CCTV रिकॉर्डिंग गायब, आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार

Parthadmin

गोपेश्वर(चमोली)। भारत के प्रमुख आस्था केंद्र बदरीनाथ धाम में थाली भेंट की धनराशि में हुई वित्तीय अनियमितता के मामले में चमोली पुलिस ने त्वरित एवं साक्ष्य आधारित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में बीते आठ जुलाई को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति प्रभारी मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान ने बदरीनाथ कोतवाली में तहरीर दी थी।

उसमें बताया था कि दो जुलाई को बदरीनाथ मंदिर में थाली भेंट गणना के दौरान वित्तीय अनियमितता की सूचना प्राप्त होने पर मंदिर समिति के अध्यक्ष के आदेशानुसार विभागीय जांच समिति गठित की गई।

जांच में प्रथम दृष्टया मंदिर समिति के कार्मिक प्रमोद नौटियाल द्वारा थाली भेंट गणना स्थल से मंदिर की धनराशि एवं अन्य भेंट सामग्री को अवैध रूप से अपने निजी हित में ले जाने की पुष्टि हुई है।

वहीं, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी चमोली मदन सिंह बिष्ट के निकट पर्यवेक्षण में विशेष जंच टीम (एसआइटी) गठित की गई। साथ ही विवेचना प्रभारी निरीक्षक महादेव प्रसाद उनियाल ने शुरू की।

इस दौरान थाली भेंट गणना कक्ष की सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। जिसमें अभियुक्त प्रमोद नौटियाल को कई बार गणना कक्ष से धनराशि एवं अन्य भेंट सामग्री को अपने मोबाइल फोन के नीचे छिपाकर तथा जेब में रखकर बाहर ले जाते हुए देखा गया।

वहीं, पुलिस टीम ने रविवार रात करीब 10 बजे अभियुक्त प्रमोद नौटियाल को उसके देहरादून स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment