बिपाशा बसु को प्रोटीन पाउडर में मिले कीड़े, IAS तुकाराम मुंढे से लगाई मदद की गुहार- आप हमारी एकमात्र उम्मीद

Parthadmin

हैदराबाद: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु उस समय सुर्खियों मे आ गईं, जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक प्रोडक्ट में मिले छोटे-छोटे कीड़ों का वीडियो अपलोड किया. उन्होंने इस वीडियो को महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे को टैग किया था और उनसे मदद मांगी थी. यह वीडियो वायरल होने के बाद एक्ट्रेस को न्यूट्रिशन कंपनी से नया प्रोडक्ट एक लेटर के साथ मिला है, जिसे एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस संग साझा किया है.

शुक्रवार, 11 सितंबर को बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंपनी से मिले नए प्रोडक्ट और पत्र की तस्वीर शेयर की. उन्होंने कंपनी से मिले लेटर पर प्रतिक्रिया भी दी है. उन्होंने तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है, ‘इस मामले को इतनी गंभीरता से लेने के लिए टीम का धन्यवाद. तुरंत जवाब देने और असली प्रोडक्ट कहां और कैसे मिलेगा, यह बताने के लिए शुक्रिया. ऑल द बेस्ट. हमारे देश में मिलावट की समस्या बहुत बढ़ गई है. इसे पूरी तरह से ठीक करने की जरूरत है.’

बता दें, बिपाशा के वीडियो वायरल होने के बाद कंपनी ने तुरंत एक्शन लिया. उन्होंने बिपाशा को एक लेटर के साथ फ्रेश प्रोडक्ट भेजा. लेटर में उन्होंने सही वेबसाइड से प्रोडक्ट को खरीदने की सलाह दी हैय. कंपनी ने अपने लेटर में लिखा है, ‘हाय बिपाशा, हमारे प्रोडक्ट को अपना प्यार और भरोसा देने के लिए धन्यवाद. यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है. हम आपकी फिटनेस जर्नी में एक भरोसेमंद साथी बने रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम हमेशा बेहतरीन चीजें देने की कोशिश करते हैं, और हमारे हर काम में प्रोडक्ट की क्वालिटी और सुरक्षा सबसे अहम होती है.’

कंपनी ने एक्ट्रेस को कुछ प्वाइंट्स बताए हैं, जिससे वह असली प्रोडक्ट की पहचान कर सके. कंपनी ने आगे पत्र में लिखा है, ‘इस्तेमाल करने से पहले, हमेशा याद रखें कि पैक पर दिए गए डिजिटल लेबल के जरिए प्रोडक्ट की असलियत की जांच कर लें. आपकी फिटनेस जर्नी के लिए हमेशा सबसे अच्छा चुनने के लिए शुभकामनाएं.’

मालूम हो, बिपाशा ने 10 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक न्यूट्रिशन प्रोडक्ट का वीडियो अपलोड किया था. वीडियो में बिपाशा ने प्रोडक्ट को जूम करके दिखाया. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने नया डब्बा लिया. जब उन्होंने ओपन किया, तो उन्हें डब्बा के छोटे-छोटे कीड़े मिले.

उन्होंने एफडीए अधिकारी तुकाराम मुंढे को टैग करते हुए लिखा है, ‘तुकाराम मुंढे, आप ही हमारी एकमात्र उम्मीद हैं, ताकि हम जो भी चीजें खरीदें, उनमें कोई मिलावट न हो या वे खराब न हों.’ उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी जोड़ा.

बिपाशा के बारे में

बिपाशा ने बीते कई सालों से फिल्मों में नजर नहीं आई हैं और ना ही उन्होंने अभी किसी फिल्म का अनाउंसमेंट किया है. वह पिछले कुछ सालों से लाइमलाइट से दूर रही हैं और अपने बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. उन्हें पिछली बार 2020 की वेब सीरीज ‘डेंजरस’ में देखा गया था. उनके फैंस बड़े पर्दे पर उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं.

Share This Article
Leave a Comment