हिमाचल के वित्तीय हितों पर CM सुक्खू की विपक्ष से अपील, बोले- ‘दलगत राजनीति से ऊपर उठकर दें साथ’

Parthadmin

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल के वित्तीय हितों के मुद्दे पर विपक्ष से राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश सरकार का समर्थन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह केवल किसी राजनीतिक दल का विषय नहीं, बल्कि हिमाचल की जनता के अधिकार और प्रदेश के हित से जुड़ा मामला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लिए 1500 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी, लेकिन यह राशि अभी तक प्रदेश को प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आरडीजी बंद किए जाने से हिमाचल को हर वर्ष लगभग आठ से 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।

गंभीर वित्तीय दबाव झेल रहा हिमाचल

सुक्खू ने कहा कि प्रदेश पहले से ही गंभीर वित्तीय दबाव का सामना कर रहा है। ऐसे में हिमाचल को मिलने वाली केंद्रीय सहायता और प्रदेश के वित्तीय अधिकारों का मुद्दा अत्यंत महत्वपूर्ण है।

हिमाचल का पक्ष रखे विपक्ष

उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि वह दलगत राजनीति से ऊपर उठकर केंद्र के समक्ष हिमाचल के पक्ष को मजबूती से रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल के हक की लड़ाई सामूहिक होनी चाहिए और सभी को एक मंच पर आकर अपने अधिकारों की मांग करनी चाहिए।

Share This Article
Leave a Comment