मुंबई में 6.5 करोड़ के फ्लैट की ‘वेजिटेरियन डील’ पर विवाद, अमित ठाकरे की फटकार के बाद एजेंट ने मांगी माफी

Parthadmin

मुंबई। एक रियल एस्टेट एजेंट, जिसने 6.5 करोड़ रुपए के फ्लैट के लिए सिर्फ शुद्ध शाकाहारी खरीदारों से संपर्क करने की बात कहकर विवाद खड़ा कर दिया था, उसने अब सार्वजनिक रूप से और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नेता अमित ठाकरे से माफी मांगी है।

भावने कावरे ने शनिवार को MNS के हेडक्वार्टर और पार्टी प्रमुख राज ठाकरे के घर ‘शिवतीर्थ’ में ठाकरे से मुलाकात के बाद माफी मांगी। यह मुलाकात एक वीडियो पर हुए विरोध के बाद हुई, जिसमें कावरे ने दक्षिण मुंबई के सबसे महंगे इलाकों में से एक, तारदेव में 2BHK वाले फ्लैट का विज्ञापन किया था और खास तौर पर शाकाहारी खरीदारों की मांग की थी।

भावने कावरे ने मांगी माफी

कावरे ने कहा, ‘अगर मेरे बयान से मुंबई के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं माफी मांगता हूं। मैं अमित ठाकरे और मुंबई के सभी लोगों से माफी मांगता हूं। मैं इस मामले को और आगे नहीं बढ़ाना चाहता हूं। अब मैं कानूनी प्रक्रिया के अनुसार आगे बढूंगा। मैं मराठी लोगों को घर उपलब्ध कराता रहा हूं और आगे भी ऐसा करता रहूंगा।’

ये बातें तब सामने आईं जब ठाकरे ने मुलाकात के दौरान उन्हें फटकार लगाई और मुंबई के लोगों से माफी मांगने को कहा। ठाकरे ने प्रॉपर्टी एजेंट से कहा कि मुंबई पहले ही कई समस्याओं से जूझ रहा है और इस तरह के मुद्दे की ओर लोगों का ध्यान भटकाने की कोई जरूरत नहीं है।

ठाकरे ने उनसे कहा कि बेहतर होता अगर आप वही काम पहले ही कर लेते जो अब करने की कोशिश कर रहे हैं।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

विवाद की शुरुआत बुधवार को पोस्ट किए गए एक वीडियो से हुई, जिसमें कावरे दक्षिण मुंबई के पॉश इलाके तारदेव में बन रही एक ऊंची इमारत में तैयार हो चुके दो बेडरूम वाले अपार्टमेंट के अंदर दिखाई दिए थे। इस प्रॉपर्टी का साइज लगभग 900 स्क्वेयर फीट बताया गया और इसे 6.5 करोड़ रुपए में बेचा जा रहा था।

कावरे ने दर्शकों को अपार्टमैंट दिखाया और दक्षिण मुंबई और समुद्र के शानदार नजारे की ओर इशारा किया। उन्होंने खरीदारों के लिए फोन नंबर भी दिए। कावरे ने कहा कि वह चाहते हैं कि प्रॉपर्टी के बारे में सिर्फ प्योर वेजीटेरियन क्लाइंट्स दी उनसे संपर्क करें।

कावरे ने दर्शकों को अपार्टमेंट दिखाया और दक्षिण मुंबई और समुद्र के शानदार नज़ारे की ओर इशारा किया। उन्होंने खरीदारों के लिए फोन नंबर भी दिए। विवाद बढ़ने बाद कावरे ने माफी मांगी और वीडियो डिलीट कर दिया।

Share This Article
Leave a Comment