पुणे। महाराष्ट्र के खड़कवासला स्थित नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में तैनात एक सैन्यकर्मी पुणे में रेलवे ट्रैक पर मृत पाया गया। इस बात की जानकारी बुधवार को रक्षा विभाग की एक विज्ञप्ति में दी गई।
विज्ञप्ति के अनुसार, पंजाब के मानसा जिले के रहने वाले हवलदार जगतार सिंह इस प्रतिष्ठित ट्राई-सर्विस ट्रेनिंग एकेडमी में तैनात थे। रेलवे सुरक्षा बल को 1 सितंबर को शाम करीब 5.30 बजे खड़की और शिवाजीनगर के बीच रेलवे ट्रैक पर उनका शव मिला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए औंध के सरकारी अस्पताल भेजा गया।
कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के दिए आदेश
विज्ञप्ति में कहा गया है कि मृतक सैनिक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। इसमें आगे बताया गया कि मौत की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (जांच) के आदेश दिए गए हैं।