मुंबई। 2 जुलाई को कुर्ला में खुले गटर में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। बीएमसी ने मृतक की पत्नी को 10 रुपये दिए हैं लेकिन मौत की जांच रिपोर्ट नहीं सौंपी है। यह रकम 4 अगस्त को अंजुम शेख के बैंक अकाउंट में जमा की गई।
मेयर रितु तावड़े ने परिवार से मुलाकात की थी और उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें 10 लाख रुपये की मदद का भरोसा दिलाया था।
‘तेजी से पूरी की गई प्रक्रिया’
अंजुम की ओर से बीएमसी ऑफिस में दिए गए एक पत्र के अनुसार, मेयर के दखल के बाद सिविक अधिकारियों ने उनसे संपर्क किया और जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने में मदद की। अधिकारियों ने बताया कि पेमेंट की प्रक्रिया तेजी से पूरी की गई।
नहीं सौंपी गई मौत की जांच की रिपोर्ट
तावड़े ने कहा कि यह मदद उनके नुकसान की भरपाई तो नहीं कर सकती, लेकिन दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहना सिविक प्रशासन का फर्ज है। हालांकि, दो महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी बीएमसी ने इस मौत के मामले में अपनी जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं सौंपी है।
अतिरिक्त नगर आयुक्त (पश्चिमी उपनगर) विपिन शर्मा की अध्यक्षता वाली एक समिति को 2 जुलाई की घटना के सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया था।