सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे महिलाओं तक पहुंचाने की कवायद तेज

Parthadmin

मंडी। हिमाचल प्रदेश में गरीब परिवारों से संबंधित महिलाओं को राहत देने के लिए सरकार ने अपनी कार्रवाई आरंभ कर दी है। योजनाओं का पैसा सीधा इनके खाते में जाए इसके लिए महिलाओं के खातों की सीडिंग की जा रही है। मंडी में ऐसे 45000 परिवार चिह्नित किए गए हैं, जिनमें से 35000 महिलाओं के बैंक खातों की सीडिंग की जानी है, अभी तक 15000 महिलाओं के बैंक खातों की सीडिंग हो चुकी है। अब सरकार की ओर से इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान योजना के अलावा अन्य योजनाओं की राशि भी सीधे इन महिलाओं के खातों में आएगी।

मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत सीडिंग

प्रदेश सरकार की ओर से आरंभ की जा रही मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत बीपीएल परिवारों से संबंधित इन महिलाओं के बैंक खातों की पहले ई-केवाईसी करवाई गई। इसके बाद अब इस योजना से संबंधित पोर्टल में इनके बैंक खातों को डाला जा रहा है। इसमें 21 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की युवतियों और महिलाओं के खातों की यह सीडिंग चल रही है।

बीडीओ को सौंपा जिम्मा

इसके लिए संबंधित ब्लाकों के खंड विकास अधिकारियों को यह जिम्मा सौंपा गया है। इस कार्य के पूरा होने के बाद जब भी सरकार की ओर से किसी योजना का लाभ महिलाओं को देना होगा तो जो बैंक खाते इसमें शामिल होंगे सीधी राशि उन्हीं खातों में जाएगी। ऐसे में यह भी योजना है कि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान योजना का लाभ भी इन महिलाओं को मिल सकता है।

क्या कहते हैं अधिकारी

जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के प्रोजेक्ट अधिकारी गोपी चंद पाठक ने बताया कि महिलाओं के खातों की सीडिंग की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment