मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में आग, दमकल ने पाया काबू

Parthadmin

मुंबई। मुंबई के पूर्वी भायखला इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रविवार शाम भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में अचनाक आग लग गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार रात 8:24 बजे हंसराज मार्ग पर बने ग्राउंड-प्लस-वन पुलिस स्टेशन भवन की पहली मंजिल पर हुई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, बेस्ट, मुंबई पुलिस और बीएमसी के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए।

पहली मंजिल तक सीमित रही आग

शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग सिर्फ पुलिस स्टेशन की पहली मंजिल तक ही सीमित थी। पुलिस उपायुक्त (DCP) जयंत मीना ने बताया कि आग को पूरी तरह बुझा लिया गया है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट लग रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Share This Article
Leave a Comment