मुंबई। महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने एक ऐसे रैकेट का भंडाफोड़ किया है जो पैक्ड फूड प्रोडक्ट पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट बदल कर दोबारा बाजार में बेचने के लिए तैयार करते थे।
FDA और नवी मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के इस साझा ऑपरेशन के दौरान जब्त किए गए स्टॉक में भारत के कुछ सबसे मशहूर फूड और बेवरेज ब्रांड शामिल हैं।
जब्त किए गए स्टॉक में Lay’s, Kurkure, Maggi, Knorr, Rasoi, Hellmann’s, Thums Up और Limca के प्रोडक्ट शामिल थे। इन पैकेट में Classic Salted, Magic Masala, Spanish Tangy Tomato, Sizzling Hot और Lemon Chilli वैरियंट शामिल थे।
24 से 29 अगस्त के बीच चला ऑपरेशन
यह ऑपरेशन पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के बाद 24 से 29 अगस्त के बीच Turbhe TTC इंडस्ट्रियल एरिया में साधना एंटरप्राइजेज के परिसर में चलाया गया था।
FDA के अनुसार, फूड पैकेजिंग पर छपी तारीखों को हटाया या उन पर दूसरी तारीखें लिखी जा रही थीं। FDA अधिकारियों को कथित तौर पर इंकजेट प्रिंटर, थिनर और खास तौर पर तैयार किए गए स्टिकर मिले, जिनका इस्तेमाल ओरिजनल मैन्युफैक्चरिंग जानकारी मिटाने या छिपाने के लिए किया जा रहा था।
दिल्ली और नोएडा की एक्सपोर्ट-इंपोर्ट कंपनिया भी शामिल
मुंबई के अलावा दिल्ली और नोएडा की एक्सपोर्ट-इंपोर्ट कंपनिया भी शामिल हैं। FDA ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान 10 एक्सपोर्टर कंपनियों से जुड़े 8,442 कार्टन जब्त किए गए, जिनकी घोषित कीमत 75,21,269 रुपए थी। इसके अलावा, बिना लेबल वाले स्टॉक और एक्सपायर हो चुके फूड प्रोडक्ट्स भी उसी जगह से बरामद किए गए, जिनकी कीमत लगभग 30,60 रुपए थी।