हल्द्वानी: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, सीएम समेत कई नेता शामिल, नितिन नवीन भी पहुंचेंगे

Parthadmin

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बीजेपी की दो दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति आज से शुरू हो गई है. दोपहर बाद बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे. इस दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, तीरथ सिंह रावत सहित तमाम नेता कार्यसमिति में पहुंचे हैं. कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है. उन्होंने कहा कि बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा होगी. बीजेपी उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर हैट्रिक लगाएगी.

हल्द्वानी में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति शुरू: हल्द्वानी में बीजेपी की दो दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. प्रदेशभर से बीजेपी के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और पदाधिकारी कार्यसमिति में शामिल हो रहे हैं. कार्यसमिति के पहले दिन राजनीतिक प्रस्ताव और विकसित उत्तराखंड संकल्प प्रस्ताव समेत संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो रही है. दोपहर बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे और प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करेंगे.

​​​​​​​मदन कौशिक ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन को नई दिशा देंगे: राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है. कार्यसमिति में पहुंचे कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन से संगठन को नई दिशा मिलेगी. उन्होंने कहा कि बैठक में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी. मदन कौशिक ने दावा किया कि बीजेपी उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर हैट्रिक लगाएगी.

सौरभ बहुगुणा बोले नई ऊर्जा का संचार होगा: वहीं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी प्रदेश कार्यसमिति को संगठन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा और आने वाली राजनीतिक चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी.

विजय बहुगुणा ने कहा भविष्य की रणनीति पर व्यापक मंथन: पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि कार्यसमिति के जरिए संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की रणनीति को लेकर व्यापक मंथन होगा.

अजय भट्ट बोले बैठक संगठन के लिए अहम: वहीं सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने भी कार्यसमिति को संगठन के लिए अहम बताया.

Share This Article
Leave a Comment