आईपीएल 2027: तीन साल बाद भारत में होगी खिलाड़ियों की नीलामी, इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर क्या बोले अरुण धूमल?

Parthadmin

हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का अगला सीरीज शुरू होने से पहले लीग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. इसबार खिलाड़ियों की नीलमी भारत में ही की जाएगी. इससे पहले पिछले तीन साल IPL ऑक्शन विदेशी धरती दुबई, जेद्दा और अबुधाबी में आयोजित कराई गई.

IPL के चेयरमैन अरूण धूमल ने न्यूजी एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘हर साल हम कोशिश करते हैं कि यह (IPL ऑक्शन) भारत में हो लेकिन शादियों के समय के कारण हमें जगह नहीं मिलती. इस बार हम भारत में ही करायेंगे क्योंकि यह मिनी नीलामी होगी और हमें वेन्यू मिल जायेगा.’

हालांकि ये अभी तक तय नहीं हो सका है कि नीलामी कहां और किस शहर में होगी. लेकिन होस्ट शहर का फैसला BCCI की पसंद के वेन्यू की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा.

बताया जा रहा है कि 18 सितंबर को होने वाली BCCI की सालाना आम बैठक (AGM) में धूमल के फिर से IPL चेयरमैन चुने जाने की उम्मीद है.

इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर भी चर्चा

हाल ही में हुई IPL गवर्निंग काउंसिल की बैठक में विवादित ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम पर भी चर्चा हुई और BCCI ने फ्रेंचाइजी से इस पर नई राय मांगी है. बता दें कि IPL 2026 से पहले, ज्यादातर कप्तानों ने भी BCCI के सामने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर की थीं, उनका कहना है किय इस नियम से असली ऑलराउंडर्स की भूमिका कमजोर हो रही है. जिसके बाद इसे खत्म करने की मांग फिर से उठने लगी है.

धूमल ने कहा कि यह नियम अभी 2027 सीजन तक लागू रहना है, लेकिन BCCI इसकी समीक्षा करने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा, ‘इस मामले पर चर्चा चल रही है. हम सभी स्टेकहोल्डर्स से राय लेंगे और फिर इस पर कोई फैसला करेंगे.’

क्या है इम्पैक्ट प्लेयर का नियम?

इम्पैक्ट प्लेयर का नियम टीमों को IPL मैच के किसी भी चरण में एक खिलाड़ी को बदलने की इजाजत देता है.

Share This Article
Leave a Comment