मुंबई लोकल ट्रेन मर्डर केस: वायरल वीडियो की मदद से पुलिस को चाकू मिला, जांच तेज

Parthadmin

मुंबई। पिछले हफ्ते मुंबई की लोकल ट्रेन में एक युवा मयंक लोहार की चाकू मारकर हत्या कर दी थी, हालांकि आरोपी को पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया था लेकिन पुलिस को इस मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। घटना का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसकी मदद से रेलवे पुलिस ने चाकू को बरामद कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी रोशन सुवर्णा को गिरफ्तार कर मंगलवार को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया था जिसको वहां से उसकी पुलिस हिरासत छह जुलाई तक बढ़ा दी।

घटना क्या थी?

पिछले हफ्ते अंधेरी और बोरीवली स्टेशनों के बीच चल रही लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास डिब्बे में एक छोटी सी बहस के बाद रोशन सुवर्णा ने मयंक लोहार को चाकू मार दिया था। बहस का मुद्दा डिब्बे का दरवाजा बंद रखने को लेकर था।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह 4-5 महीने से बैग में चाकू लेकर घूम रहा था। उसने बताया कि करीब 7 महीने पहले अमेजन वेयरहाउस से (जहां उसका दोस्त काम करता था) यह मारून हैंडल वाला तेज चाकू लिया था। हत्या करने के बाद बोरीवली स्टेशन पर उतरने के बाद उसने चाकू फेंक दिया था।

पुलिस ने आरोपी द्वारा बताए रास्ते की तलाशी ली, लेकिन चाकू नहीं मिला। तब वीडियो वायरल होने के बाद बोरीवली के एक रेस्तरां मैनेजर ने संपर्क किया। उनके स्टाफ ने प्लेटफॉर्म 2 और 3 के पास एक गली में चाकू पड़ा देखा था।

बिना किसी शक के स्टाफ उसे रेस्तरां के स्टाफ रूम में कार्डबोर्ड बॉक्स में रखकर आ गया था। पुलिस ने चाकू बरामद कर लिया और पुष्टि की कि यही हत्या में इस्तेमाल हुआ हथियार है।

पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि आरोपी इतने लंबे समय से चाकू क्यों साथ रखे हुए था और क्या इसका पहले भी किसी अपराध में इस्तेमाल हुआ है। साथ ही हत्या का सही मकसद भी पता लगाया जा रहा है।

कोर्ट में आरोपी की तरफ से वकील जयवंत पाटिल ने हिरासत बढ़ाने का विरोध किया, लेकिन कोर्ट ने पुलिस को और समय देते हुए हिरासत 6 जुलाई तक बढ़ा दी।

Share This Article
Leave a Comment