पूर्व सांसद विनायक राउत के परिवार पर बहू के गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

Parthadmin

मुंबई। उद्धव ठाकरे गुट के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद विनायक राउत के परिवार के खिलाफ उनकी बहू गिरिजा राउत ने मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना और अंधविश्वास से जुड़े कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। बहु की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, विनायक राउत की बहू गिरिजा राउत ने आरोप लगाया है कि पति की बांझपन की समस्या को लेकर ससुराल वालों ने उसे तांत्रिकों के पास जाने, अंधविश्वास के नाम पर बाल नोचने और जबरन गौमूत्र पीने पर मजबूर किया।

गिरिजा राउत ने आरोप लगाया है कि उनके ससुराल वालों ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और उन पर हमला किया तथा उन्हें बार-बार भूखा रखा गया। मुझे सात साल से सामाजिक, मानसिक और भावनात्मक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है।

उसने यह भी आरोप लगाया कि परिवार के मुखिया होने के बावजूद विनायक राउत ने कभी भी उसकी बात नहीं मानी।

पुलिस ने शुरू की जांच

गिरिजा राउत की शिकायत के आधार पर पुलिस ने विनायक राउत, उनकी पत्नी, पार्षद बेटे गीतेश राउत और दो तांत्रिकों के खिलाफ अंधविश्वास विरोधी कानून व घरेलू हिंसा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की शिकायत में दो तांत्रिकों फिरोज और काजी का नाम भी शामिल किया गया है।

फिरोज शेख गिरफ्तार

गिरिजा राउट की शिकायत के आधार पर तांत्रिक बाबा फिरोज शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरिजा राउत और शेख दोनों कोर्ट में पेश हुए। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ससुराल वालों ने शेख से जबरदस्ती काला जादू करवाया और घरेलू उत्पीड़न किया।

 तलाक के लिए चली चाल

वहीं, पूर्व सांसद विनायक राउत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे तलाक के मामले से जुड़ी एक बड़ी साजिश बताया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गिरिजा ने 12 करोड़ रुपये, तीन कमरों का फ्लैट और एक कार गुजारा भत्ता के रूप में जबरन वसूली में विफल रहने के बाद इस तरह की रणनीति अपनाई है।

जब राउत ने उनकी शिकायत दर्ज कराने के समय पर भी सवाल उठाया। इसके जवाब में उनकी बहू ने कहा कि वे एक प्रभावशाली परिवार से हैं, इसलिए पहले शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत उनमें नहीं हुई।

हनीमून पर भी बनाई दूरी

गिरिजा राउत ने अपने पति पर ऊटी में हनीमून के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने का भी आरोप लगाया। गिरिजा का आरोप है कि जब भी उन्होंने उनके करीब आने की कोशिश की, तो उन्होंने उन्हें दूर धकेल दिया। उन्होंने उनसे कहा कि वह केवल किसी अंतरराष्ट्रीय स्थान पर ही अंतरंग हो सकते हैं, भारत में नहीं।

गिरिजा ने यह भी आरोप लगाया कि ऊटी से लौटने के बाद अपने पैतृक गांव तलगांव में एक स्वागत समारोह में जाते समय उसने सार्वजनिक रूप से उसका अपमान किया और धीरे चलने के कारण सबके सामने उस पर जमकर चिल्लाया।

गिरिजा का कहना है कि इस तरह के झगड़े हमेशा होते रहते थे और उन्हें आसपास के लोगों का कोई परवाह नहीं होता था। गिरिजा ने बताया कि उनकी सास को सब कुछ पता था, क्योंकि उन्होंने मुंबई स्थित उनके घर में उनकी बहस सुनी थी।

मारपीट के भी आरोप

गिरिजा ने दावा किया है कि 2018 में ऑस्ट्रेलिया की यात्रा के वक्त भी उसने अपने पति से शारिरिक संबंध बनाने की बात कही। इस दौरान भी वो बचते रहे और मारने लगे। इस दौरान उन्होंने मुझे चेतावनी दी कि अगर शारीरिक रूप से करीब आई तो उनकी जान ले लेंगे।

Share This Article
Leave a Comment