मुंबई: निजी डे-केयर में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल, FIR दर्ज, सेंटर बंद करने के आदेश

Parthadmin

मुबंई। महाराष्ट के छत्रपति संभाजीनगर के सिडको इलाके में स्थित एक निजी डे-केयर सेंटर में प्रबंधन की लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां एक स्टाफ सदस्य द्वारा तीन बच्चों को एक कमरे में बाहर से बंद कर अकेला छोड़ दिया गया। जिसके बाद एक ढाई साल के बच्चे ने 23 महीने के मासूम को 25 बार काट लिया।

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें मासूम 15 मिनट तक दर्द से तड़पता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन वहां देख-रेख के लिए कोई मौजूद नहीं था। इस मामले में पुलिस ने इस निजी डे-केयर सेंटर के प्रिंसिपल, CEO, मालिक और अन्य लोगों के खिलाफ मामला (FIR) दर्ज किया है।

दरअसल, यह घटना बीते 22 जून की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, ढाई साल का लड़का 23 साल के मासूम को सुबह 11 बजे से करीब 15 मिनट तक 25 बार काट लिया। इस दौरान वहां उसे रोकने के लिए कोई मौजूद नहीं था।

पुलिस ने बताया कि डे-केयर सेंटर में काम करने वाले एक सहायक ने बच्चों को बाहर के कमरे में बंद कर दिया था। जिसके चलते वे बिना निगरानी के थे। खबर है कि इस दौरान कमरे में मौजूद एक बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न भी हुआ था।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

एमआईडीसी सिडको पुलिस स्टेशन के वर्तमान प्रभारी वरिष्ठ निरीक्षक शिवाजी तावरे ने बताया कि केंद्र के प्रिंसिपल, सीईओ, मालिक, क्षेत्रीय प्रबंधक, महाराष्ट्र प्रमुख और सहायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला बीएनएस की धारा 125(ए), 125(बी), 318(3) और 351(2) के तहत लापरवाही और गैरजिम्मेदाराना कृत्यों, धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी से संबंधित है, साथ ही किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 के तहत भी दर्ज किया गया है।

ढाई घंटे तक फैमिली को नहीं दी जानकारी

पुलिस को की गई शिकायत में बच्चे में के पिता ने आरोप लगाया है कि इस घटना को पहले दबाने का प्रयास किया गया और फैमिली को करीब ढाई घंटे तक इस बारे में जानकारी नहीं दिया गया। वहीं सीसीटीवी में खुलासा होने के बाद संस्था के लोगों ने पुलिस के पास जाने से मना कर दिया।

डे केयर को बंद करने का आदेश

प्राथमिक शिक्षा अधिकारी जयश्री चव्हाण ने कहा कि घटना की पुष्टि होने के बाद एफआईआर दर्ज की गई। यह एक डे केयर सेंटर है और यहां सभी संबंधित लोगों के लिए सुरक्षा सावधानियां अनिवार्य हैं। संचालकों ने आवश्यक पंजीकरण प्रमाण पत्र नहीं दिए। डे केयर सेंटर को बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment