मुंबई के राजभवन में ड्यूटी पर तैनात जवान ने किया सुसाइड, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

Parthadmin

महाराष्ट्र लोक भवन (पूर्व में राज भवन) में गार्ड ड्यूटी पर तैनात स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स (एसआरपीएफ) का एक कांस्टेबल सोमवार रात को अपने सेवा हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात दक्षिण मुंबई के महाराष्ट्र लोक भवन में गार्ड ड्यूटी के दौरान, स्टेट रिजर्व पुलिस फ़ोर्स (SRPF) के एक कॉन्स्टेबल ने कथित तौर पर अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

मालाबार हिल पुलिस स्टेशन के अधिकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कौस्तुभ सांगले के तौर पर हुई है और आत्महत्या की वजह का तुरंत पता नहीं चल सका है.

उन्होंने बताया कि कोल्हापुर ज़िले की SRPF ग्रुप 16 से जुड़े 26 वर्षीय कॉन्स्टेबल ने पॉश मालाबार हिल इलाके में स्थित राज्य के गवर्नर के आधिकारिक आवास- हाई-सिक्योरिटी वाले लोक भवन (जिसे पहले राज भवन के नाम से जाना जाता था) में गार्ड ड्यूटी के दौरान खुदकुशी की.

पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे खुदकुशी के वास्तविक कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है.

उन्होंने आगे बताया कि मालाबार हिल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की आगे जांच कर रही है.

Share This Article
Leave a Comment