मुंबई में जज की गाड़ी रोककर धमकी, पत्नी से भी गाली-गलौज

Parthadmin

मुंबई। महराष्ट्र की राजधानी मुंबई से हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां दादर इलाके में उपद्रवियों ने बीच सड़क पर जज की गाड़ी रोककर उन्हें जान से मारने की धमकी दे दी।

दरअसल, मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल (MACT) के जज शशिकांत बांगर 13 जुलाई की रात अपनी पत्नी विद्या और बेटी साक्षी के साथ कार से लौट रहे थे, इसी दौरान दादर टीटी इलाके में ईरानी रेस्टोरेंट के पास दो अज्ञात लोगों ने उनकी SUV को घेर लिया। अज्ञात उपद्रवियों ने जज की पत्नी के साथ भी गाली-गलौज की है।

जज लिखा प्लेट देख रोकी कार

अज्ञात उपद्रवी कार रोककर वीडियो रिकॉर्डिंग करने लगे। जब जज ने दोनों लोगों से कार की रिकॉर्डिंग करने की वजह पूछी, तो उपद्रवियों ने गाड़ी के डैशबोर्ड पर लगी ‘जज’ लिखी प्लेट को लेकर सवाल किया।

आरोपियों ने जज से पूछा कि यह प्लेट क्यों लगाई गई है? यही नहीं आरोपियों ने जज की पहचान को लेकर भी सवाल उठाए।

विरोध करने पर पत्नी से भी की गाली-गलौज

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, जब जज ने इसका विरोध किया तो वे उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

माटुंगा पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment