Aaj ka Panchang 17 September 2026: अनुराधा नक्षत्र में षष्ठी तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Parthadmin

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 17 September 2026: आज विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांति, गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा है. पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि, अनुराधा नक्षत्र, तैतिल करण, विष्कंभ योग, दक्षिण का दिशाशूल और वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. 10:47 ए एम के बाद से सप्तमी तिथि लग जाएगी. आज सुबह 06:07 ए एम से सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बन रहे हैं, जो शाम तक रहेंगे. ये दोनों ही शुभ फलदायी योग हैं. आज सुबह 7 बजकर 58 मिनट पर सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेगा. उस समय कन्या संक्रांति का क्षण है. आज से सूर्य कैलेंडर के नए माह कन्या का प्रारंभ है.

कन्या संक्रांति के दिन सुबह में स्नान करके सूर्य देव को अर्घ्य दें. उसके बाद लाल फल, लाल रंग के वस्त्र, तांबे के बर्तन, लाल चंदन, सोना आदि का दान दें. कन्या संक्रांति को विश्वकर्मा पूजा करते हैं. विश्वकर्मा जी देवताओं के शिल्पी और बह्मा जी के मानस पुत्र हैं. आज विश्वकर्मा जी के साथ दुकान, मशीन, औजार, कलम, दवात, खाताबही, वाहन आदि की पूजा करते हैं. उनकी कृपा से व्यापार में उन्नति होती है. जो लोग आज गुरुवार व्रत हैं, वे पंचामृत, फूल, अक्षत्, हल्दी, चंदन, तुलसी के पत्ते, धूप, दीप आदि से विष्णु पूजा करके व्रत कथा सुनें और आरती करें. गुरुवार को पीले रंग की वस्तुओं का दान करते हैं. इससे कुंडली का गुरु दोष दूर होगा. पंचांग से जानें आज के मुहूर्त और अशुभ समय.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 17 सितंबर 2026

आज की तिथि- षष्ठी – 10:47 ए एम तक, उसके बाद सप्तमी
आज का नक्षत्र- अनुराधा – 07:53 पी एम तक, फिर ज्येष्ठा
आज का करण- तैतिल – 10:47 ए एम तक, गर – 11:51 पी एम तक, फिर वणिज
आज का योग- विष्कम्भ – 12:50 पी एम तक, उसके बाद प्रीति
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- वृश्चिक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

आज सूर्योदय सुबह 06:07 बजे है, वहीं सूर्यास्त शाम 06:24 बजे है. आज चंद्रोदय दोपहर में 12:01 पी एम पर है, वहीं चंद्रास्त रात 10:03 पी एम पर होना है.

आज के मुहूर्त और शुभ योग

आज का ब्रह्म मुहूर्त 04:33 ए एम से 05:20 ए एम तक है, व​हीं अमृत काल सुबह 08:24 ए एम से 10:10 ए एम तक है. अभिजीत मुहूर्त 11:51 ए एम से 12:40 पी एम तक रहेगा. वहीं विजय मुहूर्त दोपहर 02:18 पी एम से 03:07 पी एम तक रहेगा. निशिता मुहूर्त 11:52 पी एम से 12:39 ए एम, सितम्बर 18 तक है.

आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग सुबह में 06:07 ए एम से बनेंगे और शाम को 07:53 पी एम तक रहेंगे.

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 06:07 ए एम से 07:39 ए एम
चर-सामान्य: 10:43 ए एम से 12:15 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:15 पी एम से 01:48 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 01:48 पी एम से 03:20 पी एम
शुभ-उत्तम: 04:52 पी एम से 06:24 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

अमृत-सर्वोत्तम: 06:24 पी एम से 07:52 पी एम
चर-सामान्य: 07:52 पी एम से 09:20 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:16 ए एम से 01:44 ए एम, सितम्बर 18
शुभ-उत्तम: 03:11 ए एम से 04:39 ए एम, सितम्बर 18
अमृत-सर्वोत्तम: 04:39 ए एम से 06:07 ए एम, सितम्बर 18

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 06:07 ए एम से 07:39 ए एम
गुलिक काल- 09:11 ए एम से 10:43 ए एम
दुर्मुहूर्त- 10:13 ए एम से 11:02 ए एम, 03:07 पी एम से 03:57 पी एम
राहुकाल- 01:48 पी एम से 03:20 पी एम
दिशाशूल- दक्षिण

शिववास

नन्दी पर – 10:47 ए एम तक, फिर भोजन में.

Share This Article
Leave a Comment