Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 19 August 2026: आज सावन का बुधवार व्रत और गणेश पूजा है. रवि योग सुबह में 05:52 ए एम से लेकर सुबह 06:46 ए एम तक है. इस योग में सभी दोष मिट जाते हैं. पंचांग अनुसार, आज सावन शुक्ल सप्तमी तिथि, स्वाति नक्षत्र, गर करण, ब्रह्म योग, उत्तर का दिशाशूल और तुला राशि में चंद्रमा है. भद्रा शाम को लग रही है, जो देर रात रहेगी. इसका वास पाताल लोक में है. यहां की भद्रा का दुष्प्रभाव धरती पर नहीं होता है. इसलिए आप शुभ काम कर सकते हैं, लेकिन चातुर्मास की वजह से मांगलिक कार्य नहीं होंगे.
जो लोग आज बुधवार का व्रत हैं, वे लाभ-उन्नति मुहूर्त 05:52 ए एम से 07:30 ए एम या फिर अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त 07:30 ए एम से 09:08 ए एम के बीच गणेश जी की पूजा विधि विधान से करें. गणेश जी को मोदक और लड्डू का भोग लगाएं. अगर कुंडली में बुध दोष है तो आज हरे रंग के कपड़े पहनें या फिर हरे रंग की रूमाल जेब में रखें. हरी मूंग की दाल, हरे वस्त्र, हरे फल, कांसे के बर्तन आदि का दान दें. इससे लाभ होगा. पंचांग से देखें दिनभर के शुभ मुहूर्त.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 19 अगस्त 2026
- आज की तिथि- सप्तमी – 07:19 पी एम तक, फिर अष्टमी
- आज का नक्षत्र- स्वाति – 06:46 ए एम तक, उसके बाद विशाखा
- आज का करण- गर – 06:30 ए एम तक, वणिज – 07:19 पी एम तक, फिर विष्टि
- आज का योग- ब्रह्म – 03:44 ए एम, अगस्त 20 तक, उसके बाद इन्द्र
- आज का पक्ष- शुक्ल
- आज का दिन- बुधवार
- चंद्र राशि- तुला – 02:30 ए एम, अगस्त 20 तक, फिर वृश्चिक
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:52 ए एम
सूर्यास्त- 06:57 पी एम
चन्द्रोदय- 12:18 पी एम
चन्द्रास्त- 10:43 पी एम
आज के मुहूर्त और शुभ योग
- ब्रह्म मुहूर्त: 04:25 ए एम से 05:09 ए एम
- रवि योग: 05:52 ए एम से 06:46 ए एम
- अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
- विजय मुहूर्त: 02:35 पी एम से 03:28 पी एम
- अमृत काल: 11:28 पी एम से 01:13 ए एम, अगस्त 20
- निशिता मुहूर्त: 12:03 ए एम, अगस्त 20 से 12:47 ए एम, अगस्त 20
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 05:52 ए एम से 07:30 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:30 ए एम से 09:08 ए एम
शुभ-उत्तम: 10:46 ए एम से 12:25 पी एम
चर-सामान्य: 03:41 पी एम से 05:19 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 08:19 पी एम से 09:41 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:41 पी एम से 11:03 पी एम
चर-सामान्य: 11:03 पी एम से 12:25 ए एम, अगस्त 20
लाभ-उन्नति: 03:09 ए एम से 04:31 ए एम, अगस्त 20
आज के अशुभ समय
- यमगण्ड- 07:30 ए एम से 09:08 ए एम
- गुलिक काल- 10:46 ए एम से 12:25 पी एम
- दुर्मुहूर्त- 11:58 ए एम से 12:51 पी एम
- राहुकाल- 12:25 पी एम से 02:03 पी एम
- भद्रा- 07:19 पी एम से 05:53 ए एम, अगस्त 20
- भद्रा का वास- पाताल – 07:19 पी एम से 02:30 ए एम, अगस्त 20 तक, उसके बाद स्वर्ग – 02:30 ए एम, अगस्त 20 से पूर्ण रात्रि तक
- दिशाशूल- उत्तर
शिववास
भोजन में – 07:19 पी एम तक, उसके बाद श्मशान में.