वैभव सूर्यवंशी को मिला तूफानी प्रदर्शन का इनाम! दलीप ट्रॉफी टीम में बने उप-कप्तान, मोहम्मद शमी की भी लगी लॉटरी?

Parthadmin

पटना: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से वैभव सूर्यवंशी और आयुष लोहारुका का चयन दिलीप ट्रॉफी के लिए हुआ है. ये दोनों युवा क्रिकेटर दिलीप ट्रॉफी के ईस्ट जोन टीम हिस्सा होंगे और उसके लिए खेलेंगे. वैभव सूर्यवंशी और आयुष लोहारुका के अलावा बिहार के 3 अन्य युवा खिलाड़ियों का भी सेलेक्शन दिलीप ट्रॉफी के लिए हुआ है. इनमें मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और अनुकूल रॉय भी टीम में शामिल हैं.

दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उप कप्तान बनाकर हर किसी को चौंका दिया. ईशान किशन की कप्तानी वाली इस टीम में दो और टेस्ट खिलाड़ी भी शामिल हैं. पहले मोहम्मद शमी और दूसरे मुकेश कुमार. दोनों टीम इंडिया में वाप सी के लिए बेकरार है. रियान पराग और आकाशदीप अपनी सर्जरी से पूरी तरह उबरे नहीं हैं इसलिए दोनों को जगह नहीं मिल पाई है. आकाशदीप की पीठ की सर्जरी हुई थी जबकि पराग IPL 2026 के बाद हुई दाहिने कंधे की सर्जरी से ठीक हो रहे हैं.

ईस्ट जोन के लिए ओपनिंग करेंगे वैभव सूर्यवंशी

स्क्वॉड देखकर तो यही लगता है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बंगाल के अनुभवी खिलाड़ी अभिमन्यु ईश्वरन के साथ ओपनिंग करेंगे. सूर्यवंशी ने अब तक सिर्फ आठ फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं, जिनकी 12 पारियों में 17.25 की औसत से वह सिर्फ 207 रन ही बना पाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 93 रहा है. उन्होंने अपना पिछला फर्स्ट-क्लास मैच पिछले साल बिहार के लिए मेघालय के खिलाफ रणजी प्लेट लीग मैच में खेला था.

ईस्ट जोन की टीम में झारखंड का दबदबा

झारखंड के लिए हाल ही में अपने पहले ही रणजी सीजन में सबसे ज्यादा 613 ​​रन बनाने वाले शिखर मोहन रिजर्व ओपनर होंगे. 15 सदस्यों वाली इस टीम में त्रिपुरा से एकमात्र खिलाड़ी अभिजीत सरकार हैं. कप्तान ईशान किशन कप्तानी के साथ-साथ विकेटकीपिंग भी करेंगे, लेकिन टीम में झारखंड के एक और विकेटकीपर कुमार कुशाग्रा भी शामिल हैं. झारखंड के जिन अन्य खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है, उनमें टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज विराट सिंह और स्पिन ऑलराउंडर अनुकूल रॉय शामिल हैं. ये दोनों खिलाड़ी इस सीज़न की शुरुआत में श्रीलंका में हुई ट्राई-सीरीज़ जीतने वाली इंडिया ए टीम का हिस्सा थे.

दलीप ट्रॉफी स्क्वॉड

ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, कुमार कुशाग्र, विराट सिंह, अनुकूल रॉय, सुदीप घरामी, शिखर मोहन, सुब्रांशु सेनापति, अभिजीत सरकार, डेनिश दास, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और शाहबाज अहमद और सूरज जयसवाल.

Share This Article
Leave a Comment