अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी: किडनी में इंफेक्शन के बाद मुंबई के बॉम्बे अस्पताल में भर्ती

Parthadmin

मुंबई। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को तबीयत खराब होने के बाद मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। खबरों में बताया जा रहा है कि उन्हें किडनी का संक्रमण है।

पिछले सप्ताह पेशाब से जुड़ी समस्याओं के कारण अन्ना को शिरूर के वेदांत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत में सुधार आया था। हालांकि, अब उनके क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए मुंबई भेजने का फैसला किया। उनकी सेहत के बारे में और जानकारी का इंतजार है।

भ्रष्टाचार-विरोधी और सामाजिक सुधार अभियानों में समर्पित रहे अन्ना हजारे को 2011 के भ्रष्टाचार-विरोधी आंदोलन के दौरान देशभर में पहचान मिली, जब उन्होंने सशक्त लोकपाल कानून की मांग को लेकर अनशन किया था।

Share This Article
Leave a Comment