मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर में बुलेटप्रूफ जैकेट जैसी चीजें पहले तीन लोग एक दुकान में घुस गए और बंदूक की नोक पर लाखों की ज्वेलरी लूट ली।
मोबाइल कैमरे के फुटेज में दिख रहा है कि ये लोग सबके सामने देसी पिस्तौल और राइफल लहरा रहे हैं और बाद में प्लास्टिक की बोरियों में लूटा हुआ सामान लेकर बैखोफ चल रहे हैं। भागने से पहले उन्होंने कई राउंड गोलियां भी चलाईं।
हवा में गोलियां चलाते हुए भागे बदमाश
यह लूट की घटना करीब शाम 4.30 बजे लक्ष्मी ज्वेलर्स में हुई। तीन लोग मोटरसाइकिल पर आए, दुकान में घुसे और कर्मचारियों को धमकाया। पास मौजूद लोगों को दखल देने से रोकने के लिए, उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल पर तेजी से भागने से पहले हवा में गोलियां चलाईं।
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने भाग रहे लुटेरों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे बच निकलने में कामयाब रहे। पुलिस आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।