मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे से एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है, जहां लोनावला में अपना जन्मदिन मनाने ट्रैकिंग पर गए 24 वर्षीय युवक केतन विशाल अग्रवाल की लोहागढ़ किले में गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई।
दरअसल, गहुंजे की लोढ़ा बेलमोंडो सोसाइटी के रहने वाले केतन का पैर किले की गीली और फिसलन भरी सतह के कारण अचानक डगमगा गया, जिससे वह सीधे गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटें आने के कारण अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने केतन विशाल को मृत घोषित कर दिया।
खबरों के मुताबिक, 24 वर्षीय युवक केतन विशाल अग्रवाल अपनी जन्मदिन पर ट्रैकिंग करने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से उसका बैलेंस बिगड़ा और वो गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।