पालघर में नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार, ₹1.02 करोड़ की मेफेड्रोन बरामद

Parthadmin

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 53 वर्षीय नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 1.02 करोड़ रुपये मूल्य की मेफेड्रोन बरामद की गई है।

आधिकारियों ने बताया कि आरोपित के किराए पर रहने वाले संपत्ति के मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है, क्योंकि उन्होंने विदेशी नागरिक की अनिवार्य सत्यापन प्रक्रिया किए बिना संपत्ति किराए पर दी थी।

तुलिंज पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अमर माराठे ने बताया कि पुलिस के आतंकवाद विरोधी सेल को सूचना मिली थी कि कुछ विदेशी नागरिक पालघर जिले के नालासोपारा क्षेत्र में एक फ्लैट से मादक पदार्थों की बिक्री में संलग्न हैं।

पुलिस ने सोमवार को नाइजीरियाई नागरिक जस्टिन उसिफो उर्फ माइकल ग्रेस के ठिकाने की तलाशी ली। पुलिस ने 2.054 किलोग्राम मेफेड्रोन बरामद किया, जिसकी कीमत 1,02,75,000 रुपये है।

आरोपित संपत्ति के मालिक द्वारा उचित सत्यापन के बिना किराए पर रह रहा था। आरोपित के खिलाफ मादक पदार्थों और मनोवैज्ञानिक पदार्थों (एनडीपीएस) अधिनियम, आव्रजन व विदेशी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के प्रविधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment