पुणे। देशभर में सोमवार14 सितंबर को गणेश चतुर्थी का जश्न मनाया जा रहा है। भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालु मंदिरों और पंडालों में उमड़ पड़े हैं। अलग-अलग राज्यों में पारंपरिक आस्था के साथ कुछ अनोखे आयोजन भी देखने को मिल रहे हैं।
पुणे में पानी पूरी से बनी 13 फीट ऊंची गणपति मूर्ति
पुणे के एफसी रोड पर एक बेहद अनोखी मूर्ति विराजमान की गई है। यहां 21 हजार पानी पूरी से 13 फीट ऊंचे गणपत्ति बप्पा को तैयार किया गया है। दो महीने की मेहनत से बनी इस मूर्ति की सुरक्षा और देखभाल के लिए 24 घंटे कारीगर तैनात हैं।
खास बात यह है कि इन 21 हजार पूरियों को पानी में विसर्जित करने के बजाय उनसे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर तैयार किया जाएगा। इस पर्यावरण-हितैषी पहल को लोग सराह रहे हैं।देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम जारी है। भक्ति, नवाचार और पर्यावरण संरक्षण का यह संगम त्योहार को और खास बना रहा है।
मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन को उमड़ी भीड़
मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सुबह से ही लंबी कतारें लग गई हैं। भक्तगण घंटों इंतजार कर भगवान गणेश के दर्शन कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ताकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित रूप से पूजा कर सकें।