मुंबई। केतन हत्याकंड में हर दिन नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। ताजा जानकारी मिली है कि सिया और चेतन पहले केतन को मारना नहीं चाहते थे, बल्कि उसे हमेशा के लिए दिव्यांग बनाना चाहते थे। ऐसा इसलिए लिए कि चेतन के दिव्यांग होने के बाद सिया के पास उससे शादी के इनकार करने का बहाना मिल जाए।
पुलिस की जांच में पता चला है कि सिया और चेतन बाली की ट्रिप पर ना जाने के लिए कई योजनाएं बना रहे थे। जिसमें लूटपाट और एक्सीडेंट का नाटक करने की भी योजना थी, जिसमें केतन गंभीर रूप से घायल हो जाए।
सिया ने चेतन के साथ मिलकर प्लान बनाया कि अगर केतन हमेशा के लिए दिव्यांग हो जाए तो वो अपने घरवालों को उसके साथ शादी न करने के लिए मना लेगी।
मौत को हादसा दिखाने की थी कोशिश
पुलिस का कहना है कि सिया और चेतन पहले केतन को सीधे मारना नहीं चाहते थे। वो केतन को ऐसी मौत देना चाहते थे जिससे वह एक एक्सीडेंट लगे, और उनके खिलाफ कोई सबूत भी न मिले। सिया ने इसके लिए इंटरनेट पर कई तरीके भी सर्च किए। मर्डर को अंजाम देने से पहले दोनों ने लोहगढ़ किले का जायजा भी लिया उसके बाद उसे चुना।
सिया ने चेतन के साथ मिलकर की केतन की हत्या
पहले से तय प्लानिंग के अनुसार, सिया अपने मंगेतर केतन अग्रवाल को लेकर लोहगढ़ किले पर पहुंची और अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी की मदद से उसे 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया। गहरी खाई में गिरने से केतन अग्रवाल की मौत हो गई।
पहले सिया ने इसे हादसा बताने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की जांच में और किले पर मौजूद लोगों के बयानों के आधार पर पुलिस ने सिया और चेतन को गिरफ्तार कर लिया।