मुंबई में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने 8 साल के बच्चे को कुचला, महिला ड्राइवर गिरफ्तार

Parthadmin

मुंबई। मुंबई के बांद्रा इलाके में रविवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से आठ साल के बच्चे की मौत हो गई।

आरोप है कि कार 45 वर्षीय महिला चला रही थी और हादसे के समय फोन पर बात करने में व्यस्त थी। पुलिस ने बताया कि महिला ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

तेज रफ्तार कार ने बच्चे को कुचला

यह दुर्घटना रविवार दोपहर जान बैपटिस्ट रोड पर जीजामाता गार्डन के सामने उस समय हुआ जब अंश रवींद्र गुप्ता सड़क पार कर रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बांद्रा की रहने वाली मेघा रावल फोन पर बात करते हुए तेज रफ्तार में और लापरवाही से इनोवा क्रिस्टा चला रही थी और उसने बच्चे को कुचल दिया।

बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के साथ-साथ मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

Share This Article
Leave a Comment