महाराष्ट्र में दर्दनाक घटना: शिक्षक और दो बच्चों की गोदावरी नदी में डूबने से मौत, जांच जारी

Parthadmin

मुंबई। महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में शुक्रवार सुबह एक स्कूल टीचर ने कथित तौर पर अपनी कार गोदावरी नदी में कूदा दी। इस हादसे में टीचर और उनके दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है।

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, हिमायतनगर के पोटा बुद्रुक जिला परिषद स्कूल में तैनात सुनील मोरे (42) सुबह करीब 8 बजे अपने कार से बेटी सारा (12) और बेटे सुमित (8) के साथ अमदुरा-पुणेगांव रोड पर पहुंचे। यहां गोदावरी नदी पर बने पुल की मेटल रेलिंग से उन्होंने कार टकरा दी।

कार बैरियर तोड़कर सीधे नदी में जा गिरी। हादसे के समय उनकी पत्नी घर पर थीं।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और SDRF को सूचना दी। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद SDRF की टीम ने कार को नदी से बाहर निकाला। कार से टीचर और दोनों बच्चों के शव बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि हादसे से पहले सुनील मोरे ने अपने WhatsApp स्टेटस पर पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके सीनियर उन्हें परेशान कर रहे हैं। साथ ही लिखा था कि वह अपने दो बच्चों के साथ जान दे देंगे।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। मोरे के दावों की जांच की जा रही है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment