3,000 करोड़ के मालिक, फिर भी बने भिखारी! जानिए BJP विधायक पराग शाह के इस अनोखे अवतार का सच

Parthadmin

मुंबई। मुंबई के बीजेपी विधायक पराग शाह, जिन्होंने 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के हलफनामे में 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति घोषित की थी, हाल ही में घाटकोपर की सड़कों पर भिखारी बनकर कई घंटे बिताए।

इस अनोखे प्रयोग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें शाह सड़क के किनारे बैठे, इलाके में घूमते और लोगों से भीख मांगते हुए दिख रहे हैं। एक जाने-माने राजनेता होने के बावजूद, खबरों के अनुसार, आस-पास के लोगों ने उन्हें पहचाना नहीं। यह काम उन्होंने जैन आध्यात्मिक गुरु नम्रमुनि महाराज के सुझाव पर जैन चातुर्मास के दौरान किया था।

खबरों के अनुसार, शाह एक दिन के लिए यह अनुभव करने को तैयार हुए कि अपनी दौलत और राजनीतिक पद से जुड़ी सुविधाओं के बिना जीवन कैसा होता है। भेष बदलने से पहले उन्होंने अपनी सुरक्षा टीम, गाड़ी और महंगी चीजें छोड़ दी थीं।

शाह ने पहचान छिपाकर की लोगों से बात

मेकअप और रंग-रूप बदलकर, विधायक घाटकोपर में घूमे और अपनी पहचान छिपाकर लोगों से बातचीत की। यह प्रयोग सिर्फ भेष बदलने तक ही सीमित नहीं था। बाद में शाह ने मेकअप हटाकर उन्ही जहगों पर वापसी की और उन लोगों से मिले जिनसे वे पहले मिले थे।

इस घटनाओं ने उन्हें उन लोगों के जीवन और मुश्किलों को समझने का मौका दिया जो भोजन और भीख के लिए दूसरों पर निर्भर रहते हैं।

महाराष्ट्र के सबसे अमीर राजनेताओं में से एक हैं शाह

शाह महाराष्ट्र के सबसे अमीर राजनेताओं में से एक माने जाते हैं। 2024 के चुनाव हलफनामे नें उन्होंने 3.383 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति घोषित की थी। उनका कोराबार मुख्य रूप से रियल एस्टेट से जुड़ा है। महाराष्ट्र विधानसभा में आने से पहले, शाह बृहन्मुंबई नगर निगम में कॉर्पोरेटर के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Share This Article
Leave a Comment